पूर्व सांसद केसी बाबा की पत्नी का निधन
काशीपुर में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और आज सुबह करीब नौ बजे उनकी अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर...

काशीपुर। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सांसद केसिंह बाबा के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी रानी मणिमाला सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 13 मई को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म से निकाली जायेगी और फ़ार्म पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रानी मणिमाला सिंह के निधन पर महापौर दीपक बाली, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, विमला गुड़िया, इंदु मान, अलका पाल, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।