Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFarmer Attacked Over Land Dispute in Kichha Police Register Case Against Three

मारपीट के आरोप में तीन पर केस दर्ज

किच्छा में भूमि विवाद के चलते एक किसान पर तीन लोगों ने हमला किया। किसान सियाराम ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाद न्यायालय में है। आरोपियों ने उसके खेत में काम कर रहे मजदूरों से गाली-गलौज की और बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 16 Feb 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट के आरोप में तीन पर केस दर्ज

किच्छा। भूमि के विवाद में किसान पर हमले के मामले में पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सियाराम पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम दोपहरिया ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही खेमकरन पुत्र पूरनलाल से भूमि संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। बीते शुक्रवार की शाम उसके खेत में मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है खेमकरन व उसके भतीजे मोहित पुत्र राम अवतार ने मजदूरों से गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। उसके परिवार वालों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह अपने भाई महेन्द्र पाल के साथ घर पर था। इस दौरान आरोपी खेमकरन, मोहित, नेत्रपाल धारदार हथियार, लोहे के पाइप व डंडे लेकर वहां आए और उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें