Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEnhanced Vigilance at India-Nepal Border Following Terror Attack Operation Sindoor

सीमांत क्षेत्र में एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया विशेष अभियान

खटीमा में पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से चौकसी बढ़ाई है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 10 May 2025 12:58 PM
share Share
Follow Us on
सीमांत क्षेत्र में  एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया विशेष अभियान

खटीमा, संवाददता। पहलगांव में हुवे आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालातों को देखते हुवे भारत- नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार की शाम को 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी और सतर्कता को अभूतपूर्व रूप से सुदृढ़ किया। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित एसएसबी के जवानों ने अपने पराक्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सीमाएं अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। कमान अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में वाहिनी निरंतर विशेष सुरक्षा अभियान संचालित कर रही है।

रहे हैं। जिनका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण, तस्करी की रोकथाम, तथा स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा जागरूकता का प्रसार एवं सीमा पर से की जाने हर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को असफल बनान है। मेलाघाट के जवानों एवं स्थानीय पुलिस के सदस्यों द्वारा भारत नेपाल सीमा पर बड़े पैमाने पर संयुक्त जाँच एवं तलाशी अभियान चलाया गया जिसमे संदिघ्द्य व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी एवं ग्रामीणों को राष्ट्र विरोधी तत्वों की पहचान होने पर सुचना देने हेतु प्रेरित किया गया । एसएसबी की सक्रियता एवं सतत प्रयास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भारत नेपाल के सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बारती जा रहा है | अभियान में सशस्त्र सीमा बल के तरफ से निरीक्षक नागेद्र सिंह, मुख्या आरक्षी सुभाष चंद, मुस्ताक अहमद, जयबीर सिंह आदि मौजूद रहे वही स्थानीय पुलिस के तरफ से पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र गौरव, पुलिस उप निरीक्षक मनोज सिंह देव, उप निरीक्षक विवेक सिंह पन्त आदि उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें