सौतेली मां से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
किच्छा में एक सौतेली मां ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। कनीज बानो ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का बेटा इमरान और बहू रेशमा उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते।...

किच्छा। सौतेली मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज किया है। कनीज बानो निवासी सिरौली कलां वार्ड 19 ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मकसूद ने उससे दूसरी शादी की है। मकसूद की पहली बीवी का लड़का इमरान उर्फ राजा और उसकी पत्नी रेशमा उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते हैं। 19 फरवरी की दोपहर वह रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान मामूली विवाद में रेशमा उसे गालियां देने लगी। उसके विरोध करने पर रेशमा ने उसके साथ मारपीट की और अपने पति इमरान को बुला लिया। आरोप है कि इमरान ने मौके पर पहुंच कर उसको बुरी तरह से मारापीटा। इसके कारण वह घायल हो गई। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।