Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Protests Against Smart Meters in Kichha Accuses BJP of Exploiting Farmers

विधायक बेहड़ ने निकाली स्मार्ट मीटर की शव यात्रा

किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ ने भाजपा सरकार के स्मार्ट मीटर नीति का विरोध करते हुए शव यात्रा निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब किसानों का शोषण कर बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचने की कोशिश...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 17 Feb 2025 12:55 PM
share Share
Follow Us on
विधायक बेहड़ ने निकाली स्मार्ट मीटर की शव यात्रा

किच्छा, संवाददाता विधायक तिलकराज बेहड़ ने सरकार की बिजली नीति का विरोध करते हुए नगर में स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब का खून चूस कर बिजली विभाग को अडानी के हाथों बेचना चाहती है।

सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदिरा गांधी खेल मैदान में जमा हुए। यहां तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसान के घर स्मार्ट मीटर लगा कर उनका खून चूसना चाहती है। सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से घर घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनका विरोध विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर की शव यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी खेल मैदान से की गई। जिसके बाद शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शमशान घाट पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर का अंतिम संस्कार किया गया। सभी यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, सुनील सिंह, अशोक मित्रा, सुनीता कश्यप, राजकुमार बजाज, बंटी पपनेजा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें