Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCelebration of Holi Women s Gathering in Pantnagar University

मथुरा से आए कुंवर कन्हैया, गोकुल से राधा गोरी...

पंतनगर विवि परिसर में महिलाओं की बैठकी होली शुरू पंतनगर। होली का रंग पड़ते

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 9 March 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
मथुरा से आए कुंवर कन्हैया, गोकुल से राधा गोरी...

पंतनगर। होली का रंग पड़ते ही विश्वविद्यालय में महिलाओं की बैठकी होली का शुभारंभ हो गया। रविवार अपराहन झा कॉलोनी में प्रगति पंत के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली हुई। जिसमें महिलाओं ने होली गीतों का गायन किया। गणेश वंदना के साथ महिला होल्यारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महिला होल्यारों ने तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, तुम विघ्न हरो महाराज होली के दिन में, भव भंजन गुण जय बोलो यशोदा नंदन की, भव भंजन गुण गाऊं मैं राम को रिझाऊ, पनघट में खड़े नंदलाल गगरिया कैसे भरूं, मैं आशिक बन जाऊंगी जरा धीरे से खोलो किवाड़, मुबारक मंजरी फूलों फली, ऐसी होली खेले जनाबे अली व मथुरा से आए कुंवर कन्हैया, गोकुल से राधा गोरी आदि होली गीतों के साथ महिला होल्याारों ने खूब होली नृत्य किया। यहां किरन पांडे, विमला बड़ोला, कविता तिवारी, चंद्रा तिवारी, मीनाक्षी शर्मा, मुक्ता जुकारिया, आशा जोशी, नंदा जोशी, प्रगति पंत, आरती कुशवाहा, राजरानी मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।