Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCelebrating Tilak Raj Behad s 68th Birthday with Road Inauguration in Maharajpur

धूमधाम से मनाया विधायक बेहड़ का 68 वां जन्मदिन

विधायक तिलक राज बेहड़ का 68वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने गांव महाराजपुर में 2.08 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने विधायक का स्वागत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 1 Feb 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया विधायक बेहड़ का 68 वां जन्मदिन

विधायक तिलक राज बेहड़ का 68वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। इस मौके पर विधायक बेहड़ ने गांव महाराजपुर में राज्य योजना के तहत 2.08 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। शनिवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने विधायक तिलकराज बेहड़ का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बेहड़ ने सभी लोगों के साथ केक काटकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, सरवर यार खान, विजय प्रकाश यादव, दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, विजय पाल यादव, परमजीत सिंह कोहली, सुदर्शन ठुकराल, विनोद फुटेला, राज पपनेजा, सईदुल रहमान, एनयू खान, राजेन्द्र कामरा, गुरदास कालड़ा, नजाकत खान, बंटी पपनेजा, गुलशन सिन्धी, जगरूप गोल्डी, दलीप सिंह बिष्ट, दानिश मलिक, इन्तजार मलिक, अक्षय बावा, सुधा जोशी, पुष्पलता तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें