Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरCelebrating CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Fruit Distribution and Social Initiatives

सीएम धामी की दीर्घायु की कामना, अस्पताल में फल बांटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की। रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 16 Sep 2024 12:02 PM
share Share

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए गए। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सीएम की दीर्घायु की कामना की। यहां मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, डॉ.अतुल पाण्डे, गोपाल सिंह बिष्ट, महामंत्री राजू नागदली व अमित रस्तोगी, ललित सक्सेना, अरविंद चौरसिया, हर्षित पांडे, अभिषेक जैन, श्रीपाल राठौर, सतीश उपाध्याय, दीपा सकलानी, जानकी कोली मौजूद रहे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। महिला मोर्चा ने सनातन धर्म मंदिर में भजन संध्या का आयोजन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की। भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से ग्राम बघौरा में पौधरोपण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें