खटीमा में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पालिका सभागार में संपन्न हुई। बैठक में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा आगमन पर उनका नागरिक अभिनंदन का

खटीमा,संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें 25 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा आगमन पर उनके नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। शुक्रवार को बैठक में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि 25 फरवरी को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम थारू राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र में भाजपा की नगर पालिका चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अभिनंदन कार्यक्रम में निर्वाचित सभासद व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पालिकाध्यक्ष जोशी ने लोगों से भारी संख्या में अभिनंदन समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताने की अपील की। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया, मनोज वाधवा, दीपक तिवारी, नीलू गुप्ता, विनीत सक्सेना, अनीता ज्याला, अनुपमा शर्मा, भुवन जोशी, किशोर जोशी, कामिल खान, जानकी गोस्वामी, गोकुल ओली, प्रकाश शर्मा, महेश राणा, रमेश जोशी, कुंदन बोरा, रामू भारती, तारिक मालिक, राजू कुरैशी, बॉबी ढींगरा, प्रदीप गुप्ता, सूरज धामी, विजय, राहुल सक्सेना, राजनाथ मौर्य, गोविंद ठुकराठी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।