लालपुर नगर पंचायत में भाजपा की बलविंदर कौर विजयी
लालपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा की बलविंदर कौर ने निर्दलीय शहाना बानो को 1386 वोटों से हराकर जीत हासिल की। यहां कुल 5051 मतदाता थे, जिनमें से 4009 ने मतदान किया। कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रही।...
किच्छा, संवाददाता। लालपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय शहाना बानो को 1386 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं। लालपुर नगर पंचायत सीट पहली बार अस्तित्व में आई है। यहां 5051 मतदाता और चार वार्ड बनाए गए है। इस बार लालपुर नगर पंचायत की सीट को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया था। यहां से भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, कांग्रेस प्रत्याशी निभा गोस्वामी और निर्दलीय प्रत्याशी शहाना बानो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। गुरुवार को हुए मतदान में कुल 4009 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर को 2200 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी शहाना बानो को 814 और कांग्रेस प्रत्याशी निभा गोस्वामी को 798 वोट प्राप्त हुए। जबकि 13 वोट नोटा और 185 वोट रद्द माने गये। वार्ड 1 से 678 मत प्राप्त कर रजनी यादव, वार्ड 2 से 266 मत प्राप्त कर लखवीर सिंह, वार्ड 3 से 176 मत प्राप्त कर रोहित कुमार और वार्ड 4 से 351 मत प्राप्त कर उमा बर्गली सभासद निर्वाचित हुईं। सभी निर्दलीय हैं। स्थानीय लोगों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष बलविंदर कौर ने लालपुर में चहुंमुखी विकास करने का दावा किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।