Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Mandal President Selection Development Gulati and Om Narayan Rana Candidates
नानकमत्ता नगर और ग्रामीण मंडल में एक-एक दावेदारी
नानकमत्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। विकास गुलाटी और ओम नारायण राणा ने दावेदारी पेश की। दोनों पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन हुआ है, जो चुनाव में जीतने के लिए लगभग निश्चित हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 16 Feb 2025 06:55 PM

नानकमत्ता। भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए रविवार को पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। नानकमत्ता नगर मंडल क्षेत्र से विकास गुलाटी और नानकमत्ता ग्रामीण मंडल से ओम नारायण राणा ने दावेदारी की। दोनों पदों के लिए केवल एक-एक दावेदारी हुई है, जिनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। यहां पर्यवेक्षक प्रकाश चंद्र हरबोला, कमलेंद्र सेमवाल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, जगदीश जोशी, ध्रुव सिंह राणा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।