Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Holds Organizational Meeting in Khatima to Discuss Expansion Plans

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलों के विस्तार पर चर्चा की

खटीमा,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की खटीमा विधानसभा के तीनों मंडलों की आज संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। संगठनात्मक बैठक का मुख

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 27 April 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलों के विस्तार पर चर्चा की

खटीमा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की खटीमा विधानसभा के तीनों मंडलों की आज संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। संगठनात्मक बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मंडलों के विस्तारीकरण पर चर्चा किया जाना रहा । बैठक में मुख्य वक्ता पार्टी संगठन की ओर से पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश चंद्र जोशी, खटीमा विधानसभा के पर्यवेक्षक के तौर पर मण्डल कार्यक्रताओं और पदाधिकारियों से मिले और मण्डल विस्तार पर सभी के विचार जाने और पार्टी के दिशा निर्देश दिये। तीनों मंडल अध्यक्षों ने पुष्पमाला पहनाकर पर्यवेक्षक जोशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी, चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट, नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, नगर महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट, मोहन चुफाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विमला मुडेला, शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता, इंद्रा चंद, तारा बिष्ट जानकी गोस्वामी, संतोष अग्रवाल, राम पांडे ,विवेक रस्तोगी, नगर पालिका सभासद विश्वनाथ यादव, राजेंद्र सामंत, कैप्टन नरेश कलोनी, अमित जोशी, मनोज बाधवा,गोपाल बोरा, राहुल सक्सेना, कमल चौहान ,नीरज रस्तोगी, प्रियांशु बंसल, विक्की अंसारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें