Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsArvind Pandey Meets Nitin Gadkari to Discuss Development and Road Approval

विधायक पांडे ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया

पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक अरविंद पांडे ने दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग की स्वीकृति पर आभार जताया और गदरपुर विधानसभा के विकास कार्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 8 May 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
विधायक पांडे ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया

गूलरभोज। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने लंबे समय से जर्जर हाल दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग की स्वीकृति पर उनका क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने गदरपुर विधानसभा के विकास कार्यों पर चर्चा की। विधायक पांडे ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में इसकी जानकारी दी। इधर, मटकोटा मार्ग की स्वीकृति के विधायक पांडे के प्रयास के लिए दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, अंजू भुड्डी, नित्यानंद मंडल, हिमांशु सरकार, सीमा सरकार, सुकोमल मंडल, गुरपेज प्रधान, गिरधर सिंह कार्की, चंद्रभान, अनिल जेटली आदि ने उनका आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें