Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsSnowfall in Kedarnath and High Altitudes as February Begins

केदारनाथ, मद्महेश्वर चोपता में पड़ी बर्फ

फरवरी शुरू होते ही जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया और केदारनाथ सहित सभी ऊंचे स्थानों पर हिमपात हुआ। जबकि न

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागTue, 4 Feb 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ, मद्महेश्वर चोपता में पड़ी बर्फ

फरवरी शुरू होते ही जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया और केदारनाथ सहित सभी ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचले स्थानों पर बारिश हुई। मौसम बदलने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को मुख्यालय सहित जनपद के सभी स्थानों पर सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। जबकि कुछ ही समय बाद बारिश होने लगी। रिमझिम बारिश से एक बार मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, कार्तिक स्वामी, चोपता आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में सुबह से ही अच्छी बर्फबारी हुई है जो देर सांय तक जारी रही। वहीं कई जगहों पर बर्फबारी के चलते पैदल मार्ग में भी आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बीते कई दिनों से दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा था ऐसे में बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में वुड स्टोन के प्रबंधक सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ सहित सम्पूर्ण घाटी में बर्फबारी हो रही है। सुबह से शाम तक अच्छी बर्फबारी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें