Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsMaa Ufrai Devi Temple Completion of Pran Pratishtha Ceremony in Darmola Village

धार्मिक अनुष्ठान में पूर्णाहूति को उमड़े डेढ़ हजार भक्त

दरमोला गांव की ऊंचाई पर स्थित मां उफराई देवी मंदिर में चल रहा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्णाहूति के साथ संपंन हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSun, 6 April 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
धार्मिक अनुष्ठान में पूर्णाहूति को उमड़े डेढ़ हजार भक्त

दरमोला गांव की ऊंचाई पर स्थित मां उफराई देवी मंदिर में चल रहा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने मां से आशीर्वाद लिया। वहीं भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जबकि हरियाली का भी वितरण किया गया। उफराई देवी विकास समिति के सहयोग से उफराई देवी मंदिर में चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार को संपंन हो गया। इस दौरान 40 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। अंत में सभी भक्तों को जौ की हरियाली को प्रसाद के रूप में बांटा गया। विभिन्न गांवों की महिलाओं ने कीर्तन-भजन कर यहां के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंतिम दिन एक डेढ हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया।

भरदार क्षेत्र के दरमोला गांव स्थित उफराई देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन ब्राह्मणों ने गणेश पूजा, पंचाग पूजा समेत नित्य पूजाएं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न की। जिसके बाद मां उफराई की मूर्ति को विशेष पूजा अर्चना की गई। भरदार क्षेत्र के आठ गांवों के सहयोग से चल रहा अनुष्ठान संपन्न हो गया है। क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अंतिम दिन ब्राह्मणों ने मंत्रों के साथ हवन जौ-तिल व घी की आहुतियां दी। अंत में पूर्णाहुति एवं मां आरती के साथ नर रूप में देवी देवता भी अवतरित हुए। जिन्होंने भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही मंदिर में पहले दिन बोई गई जौ की हरियाली को भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा गया। इन दौरान माता के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं मंदिर में विभिन्न गांवों की महिलाओं ने मातारानी के कीर्तन भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंतिम दिन जिला मुख्यालय स्थित हरिओम ज्वलैर्स की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसको भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। साथ ही सभी गांवों की कीर्तन मंडली की महिलाओं को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाया कप्रवान एवं उपाध्यक्ष विक्रम पंवार ने उफराई देवी मंदिर में चल रहा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निर्विध्न संपन्न होने पर सभी भक्तों का आभार जताया। कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों करने की बात कही। ताकि मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष देवराज सिंधवाल, सचिव देव सिंह रावत, आचार्य वेदप्रकाश डिमरी, विजय प्रकाश, हरेन्द्र डिमरी, प्रकाश डिमरी, संरक्षक जसपाल पंवार, गणेश डोभाल, दान सिंह, जयपाल पंवार, मंगल सिंह, त्रिलोक सिंह, विजय सिंह, बच्चीराम नौटियाल, चरण सिंह, शूरवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें