Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsWomen Protest at Bank Over Loan Misconduct in Raeesi

शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिलाओं ने काटा हंगामा

लक्सर, संवाददाता। रायसी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने राष्ट्रीयकृत बैंक के गेट पर शनिवार को हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि समूह का ऋण स्व

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 22 Feb 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिलाओं ने काटा हंगामा

रायसी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने राष्ट्रीयकृत बैंक के गेट पर शनिवार को हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि समूह का ऋण स्वीकृत करने के बदले बैंक के शाखा प्रबंधक उनसे अभद्रता करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। महिलाओं की शिकायत पर सीओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सुबह करीब 11 बजे रायसी और आसपास के देहात में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली 40-50 महिलाएं रायसी स्थित एक बैंक के गेट पर पहुंची और शाखा प्रबंधक के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते लोगों को बैंक के अंदर, बाहर आनेजाने में परेशानी हुई, तो उन्होंने पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से बात की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें