Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीWomen Celebrate CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Bhajan and Tree Plantation

भजन कीर्तन कर मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

महिलाओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भजन कीर्तन और पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केक काटकर किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीMon, 16 Sep 2024 10:36 AM
share Share

महिलाओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर भजन कीर्तन और पौधरोपण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केक काटकर किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास के कई कार्य किए हैं। रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जिला मंत्री गीता कार्की ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें