Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsMethodist Girls PG College Organizes Yoga Camp and Ganga Cleaning Rally

रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया

रुड़की,संवाददाता। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से शफीपुर में गुरुवार को आयोजित शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ योग और प्राणायाम से किया गया। स्वमंस

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 21 Feb 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया

मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से शफीपुर में शुक्रवार को आयोजित शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ योग और प्राणायाम से किया गया। स्वमंसेविकायों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक भी किया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पायल ने किया। प्रात योगाभ्यास के साथ छात्राओं को योग का महत्तव बताया गया। इसके बाद स्पर्श गंगा अभियान को लेकर रैली का आयोजन किया गया। स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर और बैनरों के माध्यम से गंगा बचाओ का संदेश दिया। रैली के बाद, गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नियमित सफाई करने का संकल्प भी लिया गया। बौद्धिक सत्र में आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ प्रो नवनीत अरोड़ा ने छात्राओं को ज्ञानवर्धन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें