Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीLight Rain in Roorkee Brings Temperature Drop and Relief from Humidity

दिनभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट

रुड़की में बुधवार को दिनभर हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई। मौसम सुहाना हो गया और लोग उमस से राहत महसूस करने लगे। बारिश के बाद बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। अधिकतम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीWed, 18 Sep 2024 12:55 PM
share Share

रुड़की में बुधवार को दिनभर हल्की बारिश होती रही। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही रुड़की तथा आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई थी। कभी हल्की बारिश हुई तो कभी तेज हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए घना बादल भी छाया रहा। हालांकि शाम के समय बारिश काफी हल्की हो गई थी। बारिश खुलने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल देखने को मिला। देर शाम सिविल लाइन, बीटी गंज, बोट क्लब तथा शताब्दी द्वार के पास ग्राहकों की खाने पीने वाले दुकानों के बाहर भीड़ नजर आई। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के वक्त अब लोग हल्का ठंड भी महसूस करने लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें