Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsInner Wheel Club Roorkee Adopts 12 TB Affected Girls for Six Months Support

क्लब ने टीबी ग्रसित 12 लड़कियों को लिया गोद

इनरव्हील क्लब रुड़की ने सिविल अस्पताल में 12 टीबी रोग से ग्रसित लड़कियों को गोद लिया। क्लब अगले छह महीनों तक इन लड़कियों को राशन और प्रोटीन उपलब्ध कराएगा। एसपी देहात ने इसे सराहनीय कदम बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 8 May 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
क्लब ने टीबी ग्रसित 12 लड़कियों को लिया गोद

इनरव्हील क्लब रुड़की ने गुरुवार को सिविल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में टीबी रोग से ग्रसित 12 लड़कियों को गोद लिया। क्लब अगले छह माह तक इन लड़कियों को राशन और प्रोटीन आदि उपलब्ध करवाएगा। कार्यक्रम में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल टीम की हौसला अफजाई की। इनरव्हील क्लब रुड़की की अध्यक्ष रमा भार्गव ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्लब ने 12 टीबी रोगियों को गोद लिया है। अब क्लब छह महीने तक इन लड़कियों को राशन और प्रोटीन आदि उपलब्ध करवाएगा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने इसे अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से उन लोगों को लाभ मिलता है जो आर्थिक अभाव के कारण इस प्रकार की खाद्य सामग्री लेने में असमर्थ हैं।

इस अवसर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सबका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रजनी, संगीता, वर्षा, सोनिया, श्रद्धा, सुमन, सुधा, चंचल, आयुषी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें