बाणगंगा को बचाने के लिए प्रचार प्रसार जरूरी
सुल्तानपुर, संवाददाता। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सौजन्य एवं देव भूमि विकास संस्थान के सहयोग से 19 अप्रैल को पश्चिम बहनी बाण गंगा में शुरू हो

निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सौजन्य एवं देव भूमि विकास संस्थान के सहयोग से 19 अप्रैल को पश्चिम बहनी बाण गंगा में शुरू होने वाले सफाई अभियान का हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को निरीक्षण किया। सोमवार को सांसद त्रिवेंद्र ने पंचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। पश्चिम बहनी बाण गंगा के दोनों किनारों का निरीक्षण करने के बाद पुरवाला घाट, संत रविदास आश्रम में ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों एवं समाज सेवी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से सफाई अभियान की सफलता पर चर्चा की। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पश्चिम बहनी बाणगंगा को बचाने के लिए प्रचार प्रसार एवं जन सहयोग की आवश्यकता है। सभी के सहयोग से महाभारत कालीन पौराणिक पश्चिम बहनी बाणगंगा को बचाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।