Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsFarmers Demand Free Electricity in Uttarakhand Warn Against Exploitation by Energy Corporation
ऊर्जा निगम से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे किसान: शास्त्री
फैक्ट्रियों पर बकाया वसूलने में विभाग नाकाम, किसानों पर बनाया जा रहा अनावश्यक दबाव ऊर्जा निगम से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे किसान: शास्त्री
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 23 Feb 2025 04:26 PM

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है। इसीलिए यहां के किसानों को अन्य प्रदेशों की तर्ज पर बिजली फ्री दी जाए। मीडिया को जारी एक ब्यान में शास्त्री ने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों को राहत देने के बजाय के उनका लगातार शोषण कर जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा निगम पहले फैक्ट्रियों से अपना बकाया वसूल करें, उसके बाद उन्हे गांव में घुसने दिया जाएगा। यदि टीम ने गांव में घुसकर किसानों को सताने का प्रयास किया तो टीम को अंजाम भुगतना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।