ई-रिक्शा की टक्कर से एक युवक घायल
कलियर। माजरी चौराहे के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की भिड़ंत से बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 9 May 2025 05:31 PM

माजरी चौराहे के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की भिड़ंत से बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पिरान कलियर क्षेत्र के लामग्रंट निवासी साजिद अपने एक साथी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। माजरी चौराहे के पास एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को आसपास के लोगों व उसके साथी ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।