भगवानपुर में आपदा कंट्रोल रूम तैयार किया
भगवानपुर। तहसील भगवानपुर में आपदा को लेकर कंट्रोल रूम तैयार किया गया। इसके जरिए लोगों को आपदा से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी। भगवानपुर नायब तहसीलदार

भगवानपुर तहसील कार्यालय में आपदा को लेकर कंट्रोल रूम तैयार किया गया। इसके जरिए लोगों को आपदा से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी। भगवानपुर नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 जून को भगवानपुर तहसील में छागामाजरी बाढ़ चौकी, तेलपुरा बाढ़ चौकी, बुग्गावाला बाढ़ चौकी बनाई गई है। साथ ही भगवानपुर तहसील में आपदा कंट्रोल रूम तैयार कर दिया गया है। जिसमें आपदा से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 74554 8 4113 भी सुचारु किया गया है। जो 24 घंटे काम करेगा। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को भी आपदा से संबंधित कोई भी जानकारी को नजर अंदाज न किए जाने की चेतावनी भी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।