कार ने ट्रॉली में मारी टक्कर, दो घायल
नारसन, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार सुबह हाईवे पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना

कस्बे में शुक्रवार सुबह हाईवे पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार की सुबह कस्बे में दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार ने हाईवे पर आगे चल रही बजरी से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोर से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद तेज धमाका हुआ और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सुधीर कुमार ने बताया कि घायलो को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि घायल कार सवार दिल्ली के रहने वाले थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।