अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक घायल
भगवानपुर। सोलानी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने राहगीर को अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 10 May 2025 04:37 PM

सोलानी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने राहगीर को अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। शनिवार को सोलानी नदी पुल के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें शमशेर निवासी शेरपुर, थाना गागलहेडी, सहारनपुर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया साथ ही परिजनों व पुलिस को मामले की जानकारी दी। उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।