Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki News16th Battalion Garhwal Rifles Celebrates 45th Foundation Day with Cultural Performances

गढ़वाल राइफल्स का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन ने मनाया स्थापना दिवस,16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन ने मनाया स्थापना दिवस रुड़की, संवा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 1 March 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
गढ़वाल राइफल्स का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन का 45 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने गढ़वाल राइफल्स के इतिहास की जानकारी दी। लक्सर रोड स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने कहा कि देश के लिए गढ़वाल राइफल्स का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। गढ़वाल राइफल्स का सुनहरा इतिहास रहा है। आज भी गढ़वाल राइफल्स के जवान देश की सेवा में अलग अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के सदस्यों ने चेयरमैन बनने पर सतीश नेगी का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें