भू-कानून विधानसभा में पारित होने पर की आतिशबाजी
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त भू-कानून को विधानसभा में पारित करने पर खुशी मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि यह कानून राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान...

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त भू-कानून विधानसभा में पारित होने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सख्त भू-कानून बनाकर राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। शनिवार को भाजपाई ऋषिकेश जिला कार्यालय में एकत्रित हुये और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह से सम्मान कर सख्त भू-कानून को मंजूरी दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों,सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। यह कानून प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार के इस निर्णय से स्पष्ट हो जाता है कि वह अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिये गंभीर है। नया कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मेयर शम्भू पासवान, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, सुमित पंवार, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला, जीतेन्द्र अग्रवाल, अनीता ममगाई, इंद्र कुमार गोदवानी, हिमांशु संगतानी, देवदत्त शर्मा, निर्मला उनियाल, हिमानी, भावना, संगीता राणा, गंगा चौहान, राजवीर, गोपाल सती, दिनेश बिष्ट, विनोद भटट आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।