बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल आदर्शनगर में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया।...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल आदर्शनगर में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मॉडल के जरिए प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण और जल संरक्षण आदि का संदेश दिया। शनिवार को आदर्शनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राचार्य एके दुबे, जिला स्काउट प्रशिक्षक टिहरी गढ़वाल रामकृष्ण पोखरियाल ने किया। एके दुबे ने छात्र-छात्राओं को आरवी रमन के बारे में जानकारी देते हुए सभी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी। रामकृष्ण पोखरियाल ने कहा कि आज के परिपेक्ष में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कहा कि स्कूलों में प्रदर्शनी का आयोजन जरूरी है, इससे बच्चों को अपनी सोच को विकसित करने का मंच मिलता है। प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 8 के छात्र छात्राओं ने विज्ञान व तकनीकी को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया। छात्रों ने मॉडल के जरिए प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, ग्रीन एनर्जी आदि का संदेश दिया। इसके साथ ही बेकार की वस्तुओं से क्राफ्ट भी बनाए। मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर अध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, राम आश्रय सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।