Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsPreparations Intensify for Uttarakhand s Char Dham Yatra with Lottery for 1725 Vehicles

चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी मस्तराम की बस

28 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में तेजी आ गई है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली। पहले तीन नंबर की बसें क्रमशः मस्तराम जोशी, नितिन रावत और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषThu, 10 April 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी मस्तराम की बस

28 अप्रैल से शुरू हो रही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसके मद्देनजर गुरुवारद को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा के लिए करीब 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली। पहली लॉटरी वाहन स्वामी मस्तराम जोशी की खुली। यानी कि इस बार यात्रा पर सबसे पहले तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर उनकी बस आस्था पथ पर रवाना होगी। दूसरा नंबर नितिन रावत की बस और तीसरा नंबर यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस का है। संयुक्त यात्रा बस अड्डा स्थित एक होटल में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने आगामी चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू की। पंडित हरिकृष्ण उनियाल के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मटके में रखी 1725 बसों की पर्चियां क्रमवार निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी और पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने पहली दूसरी और तीसरी पर्ची निकाल कर लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। यातायात के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने भी पर्ची निकाली। रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि पहली पर्ची यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस की खुली, जिसके मालिक मस्तराम जोशी हैं। दूसरा नंबर जीएमओयू की बस और तीसरा नंबर यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ की बस का लगा। रोशन अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने बताया कि लॉटरी चारधाम यात्रा में यात्री वाहनों के क्रमवार संचालन की कारगर व्यवस्था है। उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ चारधाम यात्रा में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। तीर्थयात्रियों का दबाव पड़ने पर अतिरिक्त बसों के लिए शासन प्रशासन से डिमांड की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रोटेशन के लेखाकार अजय बधानी ने किया। मौके पर टीजीएमओ डायरेक्टर यशपाल सिंह राणा, लोकल रोटेशन अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, दिनेश बहुगुणा, बृजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

ये परिवहन कंपनियों हैं शामिल

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अधीन नो परिवहन कंपनियां जिनमें टीजीएमओयू, जीएमओयू, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ, रूपकुंड, सीमांत सहकारी संघ, जीएमसीसी, दून वैली मोटर्स, गढ़वाल बहुउद्देशीय संघ, गढ़वाल मोटर यूजर्स हैं, जिनकी बसों की लॉटरी डाली गई।

लोकल रूटों के लिए बसें आरक्षित

चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के लोकल रूटों पर परिवहन व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसके लिए 500 बसें आरक्षित की गई हैं। संयुक्त यात्रा व्यवस्था समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने बताया कि समिति के बेड़े में परिवहन कंपनियों की करीब 2225 बसे हैं, जिसमें चारधाम यात्रा के लिए 1725 बसें और लोकल रूट के लिए करीब 500 बसें आरक्षित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें