स्वच्छता अभियान चला लोगों को किया जागरूक
संत निरंकारी मिशन ने 'प्रोजेक्ट अमृत' के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान 27 राज्यों के 900 से अधिक शहरों में आयोजित किया गया। त्रिवेणी घाट पर सफाई...

संत निरंकारी मिशन ने 'प्रोजेक्ट अमृत' के तहत रविवार को स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। मिशन से जुड़े सेवादारों ने अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा। इसके तहत त्रिवेणी घाट में जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के सानिध्य में गंगा किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया तथा घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई। अभियान में सेवादारों ने 40 बोरी कूड़ा एकत्रित किया और कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम की टीम को सौंपा गया। इस दौरान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जल संरक्षण और स्वच्छता जरूरी: नरेंद्र नेगी
डोईवाला। संत निरंकारी मिलशन के स्वच्छ जल- स्वच्छ मन व अमृत परियोजना के तहत डोईवाला में सौंग नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही रैली निकाल क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में पहुंचे पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु देशभर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चला रहा है। जो सराहनीय है। मौके पर नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सभासद अमित कुमार, प्रकाश कोठारी, सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनुज कालरा, संदीप कुमार, अशोक, आशीष कठैत, विकास मिश्रा, राजकुमार, ईशा, भागीरथी, दुर्गेश, सूरज, नरेश, हरि, उषा, निशु आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।