केदारनाथ धाम को हर दिन सर्वाधकि पंजीरण
चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों की पहली पसंद केदारनाथ धाम है। ऋषिकेश में प्रतिदिन औसतन चार हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। रविवार को चारधाम यात्रा के लिए काउंटरों पर भारी...

चारधाम दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की पहली पसंद केदारनाथ धाम है। ऋषिकेश ऑफलाइन पंजीकरण में प्रतिदिन औसतन चार हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन इसकी तस्दीक करता है। जबकि, रोजाना 12 हजार से ज्यादा यात्रियों को पंजीकरण धामों के लिए किया जा रहा है। रविवार को सुबह से ही चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को काउंटरों पर भीड़ लगनी शुरू हुई। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में 24 काउंटरों पर शाम तक यात्रियों की कतारें लग रही। जबकि, यात्रा बस अड्डे पर भी छह काउंटरों पर यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए कतारों में जुटे दिखे। शाम तक करीब 10 हजार पंजीकरण किए गए।
इनमें सर्वाधिक 3,900 रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए है। जबकि, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए बाकी पंजीकरण हुए। यहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हरियाणा, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों ने यहां पंजीकरण कराने के बाद बदरी-केदार के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। संयुक्त निदेशक पर्यटन वाईके गंगवार ने बताया कि यात्रियों की सहुलियत के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिसमें ऋषिकेश-हरिद्वार और अन्य स्थानों पर काउंटर स्थापित किए गए हैं। काउंटरों पर हर यात्री का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यात्री पड़ावों पर भी आवश्यक सुविधाओं का जुटाया गया है। फिलहाल यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।