Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsInternational Yoga Festival in Rishikesh Spiritual Knowledge and Eco-Friendly Celebrations

परमार्थ निकेतन आश्रम में इंटरनेशनल योग महोत्सव आज से

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन रविवार को होगा। इसमें 50 देशों के योग जिज्ञासु भाग लेंगे। इस महोत्सव में प्रसिद्ध योगाचार्य और कलाकारों द्वारा योग सत्र, संगीत कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSat, 8 March 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
परमार्थ निकेतन आश्रम में इंटरनेशनल योग महोत्सव आज से

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का रविवार को शुभारंभ होगा। इसमें दुनिया भर के लगभग 50 देशों के नौ से अधिक योग जिज्ञासु सहभाग करेंगे। शनिवार को आश्रम में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वामी चिदानंद सरस्वती और निदेशक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव साध्वी भगवती सरस्वती ने इसकी जानकारी दी। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आध्यात्मिक ज्ञान सत्र पैनल में प्रसिद्ध योगाचार्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञ जैक बुश, राम कुमार कुट्टी, गणेश राव, आमिश शाह, मीराबाई शामिल होंगी। योगासन कक्षाएं गुरमुख कौर खालसा, शिव रै, स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, टॉमी रोसेन, किया मिलर, आनंद मेहरोत्रा, जय हरि सिंह चलाएंगी, जबकि प्रसिद्ध ड्रम वादक शिवमणि, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक कैलाश खेर, गिल रॉन शामा, रुना रिजवी शिवमानी, एमसी योगी, गुरनमित सिंह और अन्य विख्यात कलाकारों की संगीतमयी प्रस्तुति देंगे। विशेष इको-फ्रेंडली होली उत्सव भी परमार्थ निकेतन में होगा। प्रसिद्ध ड्रमवादक शिवमणि द्वारा जोशपूर्ण ढोल की धुनों के साथ नृत्य, फूलों से होली और इसके बाद गंगा स्नान का अद्भुत आयोजन किया जायेगा। महोत्सव का शुभारम्भ गंगा आरती से किया जायेगा जिसमें एकता, एकात्मता और सशक्त एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

महोत्सव में यह देंगे योग का ज्ञान

योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती, योगाचार्य गुरमुख कौर, योगाचार्य गुरुशब्द सिंह, योगाचार्य टॉमी रोसेन, योगाचार्य किया मिलर, योगाचार्य एरिका राचेल कौफमैन, योगाचार्य सियाना शर्मन, योगाचार्य संदीप देसाई, योगाचार्य, आनंद मेहरोत्रा, योगाचार्य इरा त्रिवेदी, योगाचार्य हर हरी सिंह खालसा, योगाचार्य स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, योगाचार्य मारिया अलेजांद्रा अवचारियन, योगाचार्य निकोलस जियाकोमिनी, योगाचार्य आदील पल्खिवाला, योगाचार्य आर्विका गुप्ता, योगाचार्य अक्षय जैन, योगाचार्य अमिश शाह, योगाचार्य एंड्रयू सीली, योगाचार्य अनुराधा रमनोवा, योगाचार्य आयुष गुप्ता, योगाचार्य ब्रैंडन बेज, योगाचार्य दासा दास (आलन अलसिड), योगाचार्य डॉ. एडिसन विक्टर दे मेलो, योगाचार्य डॉ. गणेश रावजी, योगाचार्य डॉ. कृष्ण पंकज नाराम, योगाचार्य डॉ. विग्नेश देवराज, योगाचार्य डॉ. योगऋषि विश्वकेतु, योगाचार्य गंगा नंदिनी आदि योगाचार्यो के मार्गदर्शन में योग महोत्सव होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें