Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ऋषिकेशIndian Education Committee s Vedic Math Competition Kamini Rawat Wins First Place

वैदिक गणित में कामिनी रावत अव्वल

भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित वैदिक गणित प्रतियोगिता में कामिनी रावत ने प्रथम स्थान और मीनाक्षी रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषThu, 19 Sep 2024 11:34 AM
share Share

भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कामिनी रावत ने प्रथम और मीनाक्षी रावत ने दूसरा स्थान पाया। गुरुवार को विद्यालय में दोनों का सम्मान किया गया। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत और विद्यालय परिवार ने वैदिक गणित के विजेताओ को सम्मानित किया। विद्यालय में गणित के आचार्य प्रवेश कुमार ने बताया कि बीती बुधवार रामकुमारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज खटीमा, ऊधमसिंह नगर में भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड ने प्रांतीय स्तर पर वैदिक गणित प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें विद्यालय के दो छात्रों ने अपना स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा विजेता लगातार विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें