Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsGanga Dialogue Program for River Conservation 69 Representatives from 19 States to Attend

दो दिवसीय गंगा संवाद 10 मई से

गंगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 10 और 11 मई को रायवाला के ओरोवली आश्रम में होगा। इसमें देशभर से 69 प्रतिनि​धि 19 राज्यों से भाग लेंगे। जन सरोकार संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषThu, 8 May 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
दो दिवसीय गंगा संवाद 10 मई से

नदियों की देखभाल और उनके संरक्षण व सुधार के लिए आयोजित गंगा संवाद कार्यक्रम में देशभर से विशिष्ठ प्रतिनिधि रायवाला के ओरोवली आश्रम में जुटेंगे। कार्यक्रम में 19 राज्यों से 69 प्रतिनिधि इस संवाद कार्यक्रम में भाग लेगें। कार्यक्रम का आयोजन जन सरोकार समाजिक और आर्थिक इंपावरमेंट ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। गुरुवार को होटल अमेरिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में जनसरोकार संस्था के संजय झा ने बताया कि कार्यक्रम 10 व 11 मई को आयोजित किया जाएगा। गंगा संवाद के बहाने देश में नदियों की तलाश विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के विशिष्ठ लोग प्रतिभाग करेंगे।

शूरवीर सजवाण ने कहा कि जल ही जीवन है, जिंदा रहने की न्यूनतम आवश्यकता जल है। जल की आपूर्ति का दायित्व सरकारों का है। पत्रकार वार्ता में प्रियदर्शनी रंजन, सुनील शर्मा, अमिताभ श्रीवास्तव, अक्षत गोयल, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें