डोईवाला में खोला जाए भाजपा कार्यालय
डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय न होने से कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्यालय खोलने की मांग की है। पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा...

डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। ऐसे में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग की है। बुधवार को डोईवाला के भाजपाइयों ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा, जिसमें पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि डोईवाला में संगठन और चुनाव की बैठकों का दौर हमेशा चलता रहता है। केंद्र और राज्य के मंत्री एवं पदाधिकारी का भी डोईवाला आवागमन होता रहता है। ऐसे में क्षेत्र में भाजपा का कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बैठक और अन्य कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि डोईवाला में भाजपा कार्यालय नहीं होने से कार्यकर्ताओ को समस्या का सामना करना पड़ता है। भाजपा कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी संज्ञान लिया जा सकेगा। इस मौके पर पूर्व सभासद पंकज शर्मा, सोनू गोयल, जिला मंत्री आशा कोठारी, ईश्वर चंद अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद लोधी, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विनय जिंदल, विनीत मनवाल, सभासद ईश्वर रोथान, प्रकाश कोठारी, अंकित काला, संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, हौसला पंवार, आशा कोठारी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।