BJP District President Emphasizes Importance of Party Workers for Upcoming Elections भाजपा पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: राजेंद्र तडियाल, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJP District President Emphasizes Importance of Party Workers for Upcoming Elections

भाजपा पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: राजेंद्र तडियाल

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से चुनाव जीते जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषFri, 28 March 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: राजेंद्र तडियाल

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी मेहनत से ही चुनाव जीते जाते हैं। सभी कार्यकर्ता आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें और एकजुट होकर कार्य करें। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित परिचय बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी ग्राम पंचायत और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। कहा कि धामी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। सरकार विकास को लेकर निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है। डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हमें सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रवाद की बजाए उत्तराखंड और राष्ट्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि भाजपा में ही मातृशक्ति का सम्मान है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर चंद रवि ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ अग्रसर है। इस मौके पर डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, ईश्वर चंद अग्रवाल, रामेश्वर लोधी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमेर चंद रवि, सरिता जोशी, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, अरुण शर्मा, सभासद सुनीता सैनी, सभासद राजेश भट्ट, सभासद ईश्वर रोथान, सभासद राकेश डोभाल, सभासद विनीत राजपूत, सभासद सुरेश सैनी, सभासद अरुण सोलंकी, उषा कोठारी, मनिंदर सिंह, विनय कंडवाल, आलोक यादव, अनिल चौहान, विशाल छेत्री, अवतार सिंह सैनी, दिनेश सजवान, प्रेम कुमार, विनोद रोथान, प्रेम सिंह पम्मीराज, माया अधिकारी, गीता सावन, संतोषी बहुगुणा, विनय जिंदल, मंजू नेगी, लच्छीराम लोधी, वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति, योगी पंवार, ललित पंत, नरेश कुमार, पवन लोधी, कुसुम सिद्दू, मनीष छेत्री, अंकित काला, अशोक वर्मा, अजय लोधी, वीरेंद्र जिंदल, शैलेन्द्र कौर, सुबोध नौटियाल, इंद्रा भंडारी, राम मूर्ति ताई, आशा सेमवाल, दामिनी छेत्री, गुड्डू मिश्रा, सौरव पाल, पूनम तोमर, मनोज कम्बोज, हौसला पंवार, कल्याण सिंह, बिजेंद्र राणा, किशन सिंह, रीना चौहान, रीता छेत्री, कृष्णा तडियाल, प्रकाश कोठारी, रीता नेगी, सूचिता रावत, हरविंदर सिंह हंसी, नितिन बर्थवाल, चन्दन जायसवाल, सुशील जायसवाल, राणा हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।