Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Young Woman Exploited for Two Years Under Marriage Pretense in Seemant

पिथौरागढ़ में शारीरिक शोषण का आरोपी पकड़ा

सीमांत में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कोठारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गर्भवती होने पर उसे बच्चा गिराने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 18 Sep 2024 03:37 PM
share Share

सीमांत में शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व नगर में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। युवती ने रविन्द्र कोठारी हाल रई व मूल निवासी उड़ई देवलथल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2022 से आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। गर्भवती होने पर वह उससे बच्चा गिराने का दवाब डाल रहा है और मारपीट कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर जांच एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें