Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsWorld Red Cross Day Celebrated with Community Programs in Pithoragarh

उत्साह से मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

पिथौरागढ़ में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों ने मानवता की सेवा का संकल्प लिया और रेडक्रॉस की महत्ता पर चर्चा की। मुनस्यारी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 8 May 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
उत्साह से मनाया गया विश्व रेडक्रॉस  दिवस

पिथौरागढ़, हिटी। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जनपद में कई जगह कार्यक्रम किए गये। इस दौरान रेडक्रॉस की महत्ता पर चर्चा करते हुए मानव समाज की सेवा का संकल्प लिया गया। गुरुवार को यहां कई सामाजिक संगठनों ने रेडक्रॉस दिवस मनाया। कहा कि मानवता की सेवा करना ही इसका उद्देश्य है। सभी लोगों ने एक दूसरे की मदद करने का संकल्प प्रकट किया। मुनस्यारी, गंगोलीहाट, धारचूला के साथ ही कई क्षेत्रों में इस दौरान प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम किए गये। मुनस्यारी। स्व. डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । संचालन करते हुए डॉ. रिफाकत अली ने अतिथियों, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया व रेडक्रॉस के संक्षिप्त इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी ।

महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी चंद्र प्रकाश आर्या ने रेडक्रॉस दिवस, स्थापना, इतिहास और उद्देश्य पर विचार रखे। मुख्य वक्ता अमित कुमार टम्टा ने रेड क्रॉस सोसाइटी की मानवता के लिए महत्त्व की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. उदय भान,प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने 2025 की थीम मानवता ही जीवन है के विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम में डॉ. राहुल पाण्डेय, निधि मारौठिया, डॉ. उदयभान, डॉ. रीतु, डॉ. रीता आर्या, डॉ. मनीषा पाण्डेय, डॉ. राजेंद्रसिंह, चेतन जोशी, बलवंत सिंह, डॉ. शैलष भण्डारी, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, गणेश सिंह व अन्य कर्मी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें