केएमवीएन कर्मचारी महासंघ का आन्दोलन जारी
पिथौरागढ़ में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली की कट ऑफ डेट 2024 को लेकर पौधारोपण आंदोलन 298वें दिन भी जारी रहा। पर्यटकों ने पौधरोपण कार्यक्रम में...

पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढवाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर अनूठा पौधारोपण आंदोलन 298 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधरोपण कार्यक्रम से जोड़ा गया। गुड़गांव से आए पर्यटक योगेश पाठक,अशोक,गीता,बबीता ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा गुरुरानी द्वारा चलाई गई मुहिम राज्य में एक नजीर बनेगी। आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने को कहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।