Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsTraffic Police Launches Campaign Against Speeding in Pithoragarh
नगर में यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ चैकिंग अभियान जारी
पिथौरागढ़ में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर 40 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का पालन करने और...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 28 April 2025 12:17 PM

पिथौरागढ़। नगर में तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में इन्टरसैप्टर वाहन की मदद से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 40 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने वह निर्धारित गति में वाहन चलाने की अपील की ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।