Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsTensions Between India and Pakistan Lead to Complete Ban on Leave for Police Personnel in Champawat

-पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रहेगी रोक

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के कारण चम्पावत जिले में सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी। डीएम नवनीत पांडेय और एसपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 9 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
-पिथौरागढ़ में  पुलिस कर्मियों के अवकाश पर  रहेगी रोक

भारत पाक के बीच तनाव के बाद जनपद में पुलिस कर्मियों के अवकाश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब अग्रिम आदेश तक किसी भी पुलिस कर्मी को अवकाश नहीं मिल सकेगा। आकस्मिक स्थिति में परीक्षण के बाद ही अवकाश दे पाना संभव होगा। नेपाल व चीन सीमा से लगे सीमांत जनपद में पुलिस अब नियमित काम के साथ ही सीमा पर आवाजाही करने वालों पर भी नजर रख रही है। भारत पाक के बीच तनाव बढ़ने के बाद एसपी रेखा यादव ने सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कहा है कि आपात स्थिति में गहन परीक्षण के बाद ही किसी कर्मी को अवकाश दिया जा सकेगा।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को सजगता से ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। उनकी तरफ से किसी भी तरह के संदिग्ध क्षेत्र में दिखने पर लोगों से भी तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई है। इधर एसपी यादव ने कहा कि पुलिस अपने दायित्वों को लेकर गंभीर है। उन्होंने पूरे जनपद में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। -- चम्पावत में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगी चम्पावत। चम्पावत जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गइ है। केवल इमरजेंसी में ही अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस और डॉक्टरों को अवकाश मिल सकेगा। इस संबंध में डीएम नवनीत पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश में अपरिहार्य कारणों को छोड़कर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को हाई एलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों में डीएम की संस्तुति पर ही अवकाश अनुमन्य हो सकेगा। एसपी अजय गणपति ने बताया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी चाक चौबंद करते हुए सभी अधिकारियों और जवानों के अवकाश पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इस सम्बंध में पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी आदेशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में भी अवकाश केवल एसपी स्तर से स्वीकृत किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें