Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Students Shine at Boxing Competition in Mathura 9 Selected for National Level

नौ विद्यार्थी अखिल भारतीय बॉक्सिंग के लिए चयनित

मुनस्यारी में विद्या भारती खेल परिषद के तत्वाधान में आयोजित क्षेत्र स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता मथुरा के कोसीकला में हुई। जिसम

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 15 Sep 2024 10:59 AM
share Share

मुनस्यारी विद्या भारती खेल परिषद के तत्वावधान में 12 से 15 सितंबर तक हुई क्षेत्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता मथुरा के कोसीकला में हुई। इसमें हीरा देवी भट्ट विवेकानंद के नौ छात्र अखिल भारतीय बॉक्सिंग के लिए चुने गए। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से नौ छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग के अंडर-17 में माही सयाना, पावनी सयाना, रिया टोलिया को स्वर्ण। बालक वर्ग में बिक्रम दरियाल, गौरव नेगी, अजय वर्मा, सागर कोहली को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग में हिमांशु भंडारी, शिवम कुंवर ने भी स्वर्ण मिला। बताया कि सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, सह व्यवस्थापक कवींद्र बृजवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सयाना, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, पूर्व अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशत्तू, जिंप सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, संकुल प्रमुख रेखा जोशी, संभाग निरीक्षक सुरेशानंद जोशी, पूर्व प्रदेश निरीक्षक धर्म सिंह रावत, पूर्व संकुल प्रमुख चंदन सिंह तड़ागी ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें