Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsShreemad Devi Bhagwat Katha Lord Ram s Epic Tale Recited at Tripura Sundari Temple

भगवान राम के राज्याभिषेक की कथा बताई

त्रिपुरा सुंदरी द्योकल देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा में भगवान राम की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक डॉ. रघुवर दत्त जोशी ने रामचरित मानस के अंतर्गत रामजन्म, वन गमन, और रावण वध की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 6 April 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
भगवान राम के राज्याभिषेक की कथा बताई

त्रिपुरा सुंदरी द्योकल देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान में भगवान राम की कथा का विस्तार से वर्णन हुआ। रविवार को कथावाचक डॉ.रघुवर दत्त जोशी ने तुलसीदास रचित रामचरित मानस की कथा सुनाई। कथा में रामजन्म की कथा के साथ प्रसंग शुरु हुआ। विश्वामित्र का यज्ञ की रक्षा के राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना,यज्ञ की रक्षा के लिए राम का ताड़का वध बताया। जनकपुरी में राम का शिव धनुष तोड़कर सीता से स्वयंवर की कथा सुनाई। आगे की कथा में राम का वन गमन, राम वियोग में राजा दशरथ का प्राण त्यागने,राम केवट मिलन,राम भरत मिलाप,पंचवटी में सूर्पनखा नासिका विच्छेदन,राम का खर दूषण वध का वर्णन किया। रावण का सीता हरण करने,सीता की खोज में राम का शबरी आश्रम पहुंचने,राम का पम्पापुर जाकर सुग्रीव से मित्रता की कथा से लेकर रावण का वध कर विभीषण को लंका का राजा नियुक्त करने का प्रसंग बताया। चौदह साल के बाद राम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान भगवताचार्य गिरीश चंद्र उपाध्याय,यजमान गंगा सिंह मेहता,हेमा देवी,डॉ.गौरव मेहता, बलवंत मेहता,राजेंद्र मेहता भुवन चंद्र उपाध्याय,गोकुलानंद जोशी,लोकमणि जोशी,बिशन सिंह मेहता,मोहन सिंह नेगी,राजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें