दुराचार के प्रयास के आरोप में एक गिरफ्तार
सीमांत की एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 17 मार्च को एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर दीपक पर दुराचार का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 18 March 2025 09:49 PM

सीमांत की एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के मुताबिक बीते 17 मार्च को एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए दीपक कुमार पर बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में जांच शुरू की। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीम में एसआई बबिता टम्टा, एसआई ललित डंगवाल, कांस्टेबल गोविन्द, राजकुमार शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।