बेरीनाग में नाबालिक से दुराचार मामले में दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बेरीनाग क्षेत्र में एक नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले की तहरीर 4 फरवरी को दी गई थी, जिसमें बताया गया...

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विधि का उल्लंघन करने पर एक अन्य किशोर को संरक्षण में लिया है। पुलिस के मुताबिक 4 फरवरी को बेरीनाग क्षेत्र में तहरीर दी कि उसकी भतीजी का किसी व्यक्ति ने शोषण किया है। शारीरिक शोषण करने पर वह गभर्वती हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 64/351(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान तीन नाम सामने आए। आरोपी दो युवाओं सचिन कुमार व हिमांशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को भी संरक्षण में लिया है। टीम में एसओ महेश चंद्र जोशी, एसआई पूजा मेहरा, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र मेहता शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।