Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Pankaj Tamta from Majirkanda Selected as ITBP Assistant Commandant

सीमांत के पंकज बने आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट

मजिरकांडा निवासी पंकज टम्टा आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित हुए। पंकज ने अपनी शिक्षा एशियन एकेडमी पिथौरागढ़, कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पंतनगर से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 3 Sep 2024 09:49 AM
share Share

झूलाघाट। मजिरकांडा निवासी पंकज टम्टा आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट परिवहन के पद पर चयनित हुए हैं। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की। पिता जगदीश प्रसाद टम्टा कनालीछीना में खंड विकास अधिकारी के पद पर हैं। माता गीता देवी गृहिणी है। उन्होंने बताया कि पंकज ने इंटरमीडिएट की शिक्षा एशियन एकेडमी पिथौरागढ़ से ग्रहण की। द्वाराहाट के कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। साथ ही कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पंतनगर से एमटेक किया। वर्तमान में पंकज केंद्रीय सचिवालय नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय में एकाउटेंट के पद पर सेवारत हैं। पंकज ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों और मित्रों को दिया है। प्रदीप भट्ट, मनोज धामी, मूनाकोट के बीडिओ आशा मेहता, प्रधन किरन भट्ट, हीरा भट्ट, पुष्कर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, कमलेश धारियाल, शेखर भट्ट ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें