Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsNehr Youth Center Organizes Block Level Sports Competition in Berinag

अंकित, बबीता ने लगाई सबसे तेज दौड़

बेरीनाग में नेहरू युवा केंद्र ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने किया। खो-खो महिला वर्ग में चौड़मन्या ने जीत हासिल की। दौड़,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 15 Feb 2025 01:11 PM
share Share
Follow Us on
अंकित, बबीता ने लगाई सबसे तेज दौड़

बेरीनाग। नेहरू युवा केंद्र ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जीवन धानिक व गोविंद भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विकासखंड के विभिन्न युवा मंडल व महिला मंडलों के पदाधिकारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खो-खो महिला वर्ग में ग्रामीण मंडल चौड़मन्या प्रथम ने बाजी मारी। महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में बबिता आर्या प्रथम, नेहा कार्की द्वितीय व निमीता मेहरा ने तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में प्रथम अंकित बाफिला, द्वितीय राजेन्द्र शाह, तृतीय स्थान भूपेंद्र कार्की ने प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में नेहा कार्की पहले, ममता परगाई दूसरे व स्नेहा भंडारी तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल बेरीनाग विजेता रहा। लंबी कूद पुरुष वर्ग में सुजल कुमार प्रथम, निर्मल सिंह द्वितीय व नितेश सिंह महरा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र व खेलकूद सामग्री देकर सम्मानित किया। यहां कोच गंभीर बोरा, धीरज जोशी, प्रदीप बोरा, चंद्र शेखर खाती, संगीता मेहरा, योगेश महरा, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें