नगर में महिलाओं के लिए तेजी से बनाए जाएंगे पिंक शौचालय
नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालयों का निर्माण तेजी से करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही, आवागमन में सुधार के लिए पांच नए ई रिक्शे संचालित करने का निर्णय भी लिया...
नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में पहला बड़ा फैसला शहर की आधी आबादी के पक्ष में लिया गया। बोर्ड बैठक में नगर में काम काज को आने वाली महिलाओं की दिक्कत को देखते हुए अलग-अलग हिस्सों में पिंक शौचालय का निर्माण तेजी से करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए पांच नए ई रिक्शे जल्द संचालित किए जाएंगे। पिछली बोर्ड के अंतिम कार्यकाल में पारित 6 करोड़ 41 लाख की धनराशि के 32 प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। शनिवार को नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक हुई। मेयर कल्पना देवलाल ने पार्षदों का स्वागत किया। मेयर कल्पना ने कहा कि हम सभी का मकसद पिथौरागढ़ का विकास करना है। बैठक में पार्षदों ने कई विषयों पर अपनी बात रखी। जिसके बाद नगर में पिंक शौचालय के निर्माण में तेजी लाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। नगर में आवागमन आसान बनाने के लिए पांच नए ई रिक्शे क्रय करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए डोर टू डोर कूडा वाहनों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। हर वार्ड में सफाई व विद्युत व्यवस्था बेतहर करने के प्रस्तावों पर भी सहमति बनाई गयी। बोर्ड बैठक में पूर्व में नगरपालिका के लीज पर दिए गये एक व्यावसायिक भवन पर उच्च न्यायालय में चल रहे मामले पर भी व्यापक चर्चा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।