Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Kumaon-Garhwal Development Corporation Employees Continue Protest with Tree Plantation

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का धरना जारी

पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं, गढ़वाल मंडल विकास निगम का धरना जारी है। रविवार को टीआरसी परिसर में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 11 Aug 2024 03:54 PM
share Share

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं, गढ़वाल मंडल विकास निगम का धरना जारी है। रविवार को टीआरसी परिसर में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पौधरोपण कर अपना विरोध जताया। गुरुरानी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से किए जा रहे धरने के बाद भी सरकार उनकी मांगों को लेकर अनदेखी दिखा रही है। कहा कि जब तक नियमतीकरण की मांग पूरी नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे। यहां हर सिंह, शेर सिंह, शोभा राम, पदम सिंह, वेद प्रकाश, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गोपाल सिंह, महेश राम, नरेंद्र थापा, विजय बोरा, सौरभ खोलिया मौजूद रहे। ---------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें